बेटियों ने रोते हुए लगाई अपने पिता के लिए इंसाफ कि गुहार , बेटियों ने कहा ज़ब तक आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं तब तक शव ने उठाएंगे

7

बेटियों ने रोते हुए लगाई अपने पिता के लिए इंसाफ कि गुहार , बेटियों ने कहा ज़ब तक आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं तब तक शव ने उठाएंगे

करनाल ( रजत राणा )

गांव कम्बोपुरा में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय राजपाल कि मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल शव गृह में लेकर आया गया लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इस दौरान पुलिस कि तरफ डीएसपी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का पुरा प्रयास किया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।

मृतक कि बेटियों ने रोते हुए लगाई इंसाफ कि गुहार –
इस दौरान मृतक राजपाल कि बेटियों ने रोते हुए मिडिया के सामने अपने पिता के लिए इंसाफ कि गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता कि हत्या कि गयी हैं लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा हैं। परिवार कि महिलाओं ने भी कहा कि ज़ब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक वो शव का न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे ओर न ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
गौरतलब हैं कि इस हमले में मृतक का बेटा भी घायल हुआ हैं।

इस मामले में डीएसपी मनोज कुमार का कहना हैं कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं व पुलिस मामले कि गहनता से जाँच कर रही हैं जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी।