बाजार के बिचोबीच बन रहे सिंगल पिलर फ्लाइओवर के नीचे खस्ता हाल सड़क बननी शुरू, कार्य जल्द होगा पुरा

करनाल ( रजत राणा )
करनाल में बाजार के बीचो बीच बन रहे सिंगल पिलर फ्लाइओवर के कारण आम जनता के साथ साथ दुकानदार व व्यापारियों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि सिंगल पिलर बनने के कारण वहाँ कि सड़क बहुत खस्ता हालत थी। सड़क पर गहरे गड्डे होने के कारण आम जन को बहुत परेशानिया उठानी पड़ रही थी। सड़क कि खराब हालत के कारण बाजार में ग्राहक जाने से कतराते थे जिस कारण दुकानदारों व व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा था।

सड़क बनने से मिलेगी राहत –
अब सभी दुकानदारों, व्यापारियों व आम जन के लिए खुशी कि बात हैं कि सिंगल पिलर फ्लाइओवर के नीचे अब सड़क बननी शुरू हो गयी हैं उम्मीद कि जा रही हैं कि ये सड़क 20 सितंबर तक बन कर तैयार हो जाएगी। जिससे सभी को भारी राहत मिलने कि उम्मीद हैं क्योंकि सड़क टूटी होने के कारण यहाँ हर रोज हादसे भी होते थे।

विधायक व डीसी का किया धन्यवाद –
इस अवसर पर सभी दुकानदारों व व्यापारियों ने करनाल के विधायक जगमोहन आनंद व डीसी आनंद कुमार शर्मा का धन्यवाद किया। करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सभी दुकानदारों, व्यापारियों व आमजन को किसी प्रकार कि कोई दिक्क़त नहीं आने दी जाएगी। जो भी समस्या हमारे संज्ञान में आती हैं हमारा पुरा प्रयास होता हैं कि जल्दी से जल्दी उसका समाधान किया जाए।






