Delhi Crime: महिला डॉक्टर पर क्लीनिक में घुसकर किया चाकू से हमला, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

111

Delhi Crime News: पीड़िता को शरीर पर  कई चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई है. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूटपाट का कोण सामने नहीं आया है और प्रतीत होता है कि हमलावर जानकार था. उन्होंने कहा, हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जानी बाकी है.