जींद सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप

2

जींद सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप

जींद ( वायरल हरियाणा न्यूज ) 

हरियाणा के जींद स्थित सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (OT) के अंदर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नवविवाहिता का ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंची महिला ने OT में मौजूद अस्पताल के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

महिला के अनुसार, कर्मचारी की हरकतों से परेशान होकर उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन ऑपरेशन थिएटर के बाहर जमा हो गए। इसके बाद महिला ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।