असंध को मिली केंद्रीय विद्यालय कि बड़ी सौगात

3

असंध ( वायरल हरियाणा डेस्क )

असंध विधानसभा को एक बड़ी सौगात मिली हैं असंध में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए काफ़ी लम्बे समय से मांग कि जा रही थी कि असंध विधानसभा में भी एक केंद्रीय विद्यालय होना चाहिए ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए करनाल, जींद, कैथल या पानीपत न जाना पड़े। करनाल के सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने असंध विधानसभा को एक केंद्रीय विद्यालय कि सौगात दी हैं। असंध विधायक योगेंद्र राणा ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया हैं उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दो केंद्रीय विद्यालय मिले थे जिनमे से एक पानीपत व एक असंध को देने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।