कुरुक्षेत्र में होमगार्ड जवान पर हमला: युवक ने कृपाण निकाल किए 5 वार; ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के दौरान हुई बहस

63

पीपली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घायल होमगर्ड जवान को अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेकर जाते साथी कर्मचारी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड के पास साइकिल सवार सिख युवक ने होमगार्ड पर कृपाण से हमला कर दिया। सिख युवक द्वारा होमगार्ड पर करीब 5 वार किए गए। जिसमें होमगार्ड जवान बुरी तरीके से घायल हो गया। मौके पर मौजूद दूसरे पुलिस कर्मचारी व राहगीरों ने होमगार्ड को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

लेकिन वहां पर उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के चलते हुई थी बहस
मिली जानकारी के अनुसार सतपाल नामक होमगार्ड का जवान हर रोज की तरह आज भी करीब 6:30 बजे पुराने बस स्टैंड के पास फाटक पर ट्रैफिक पुलिस में अपनी ड्यूटी दे रहा था। जब 6:30 के आसपास कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन के आने का समय हुआ तो फाटक बंद होने के चलते वहां पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए सतपाल बीच रोड पर खड़ा हुआ था।

सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज नरेश कुमार जानकारी देते हुए।

सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज नरेश कुमार जानकारी देते हुए।

इस समय एक सिख युवक साइकिल पर सवार होकर वहां पर आया और ट्रैफिक से अलग चलकर जाने लगा। होमगार्ड जवान सतपाल द्वारा उसको कहा गया कि आप भी साइड में साइकिल लगा लीजिए, जिसके चलते उनकी थोड़ी सी बहस हो गई, इतनी देर में सिख युवक ने होमगार्ड जवान पर कृपाण से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक ने पांच वार कृपाण से किया हमला
घायल होमगार्ड जवान ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जैसे सिख युवक को साइड में साइकिल लगाने के लिए कहा तो उसके साथ बहस हो गई। इस दौरान उसने कृपाण निकालकर लगातार पांच वार किए, जिसमें उसके पेट, छाती बाजू और सिर पर चोट लगी है।

घायल को एलएनजेपी अस्पताल ले जाते साथी कर्मचारी।

घायल को एलएनजेपी अस्पताल ले जाते साथी कर्मचारी।

उसके बाद युवक ने अपनी पगड़ी उतारकर फेंक दी और चिल्लाने लगा कि पुलिस के जवान ने उसकी पगड़ी पर हाथ डाला है। जिसके चलते उसने उसको कृपाण मारा है।

युवक को पुलिस के द्वारा किया गया काबू
सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक द्वारा होमगार्ड के जवान को कृपाण से हमला करने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने मौके से सिख युवक को काबू कर लिया है। होमगार्ड जवान की स्थिति अभी गंभीर है, जिसके चलते उसका इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.