नारनौल में बिजलीकर्मियों के छापे पर बवाल: महिलाएं बोलीं- नशे में घरों में घुस रहे, गंदी नीयत से देखते हैं, छेड़खानी भी करने लगे

52

नारनौल38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानकारी देती हुई महिलाएं।

हरियाणा के नारनौल में सिंघाना रोड पर स्थित दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम के सिटी अर्बन ऑफिस के सामने बने मकानों पर बिजली निगम की टीम की छापेमारी पर हंगामा खड़ा हो गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि ऑफिस के अनेक कर्मचारी रोजाना उनको गंदी नीयत से देखते हैं। आज जानबूझकर शराब के नशे में कर्मचारी उनके घरों में घुस गए। महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे।

वहीं दूसरी ओर बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे रूटीन चेकिंग के लिए गए थे। जहां पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट हुई। इस मामले को लेकर महिलाओं ने अपना मेडिकल भी करवाया है। वहीं एएसपी को एक शिकायत भी दी है। जबकि दूसरी ओर निगम द्वारा भी पुलिस में शिकायत देने की तैयारी की जा रही थी।

बिजली निगम के कर्मी और पहुंची पुलिस।

बिजली निगम के कर्मी और पहुंची पुलिस।

सिंघाना रोड पर सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के सामने एक गली में बिजली निगम का अर्बन ऑफिस है। आज सुबह इसी ऑफिस के सामने बने मकानों में निगम की एक टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस टीम में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई देशराज, दिलीप, सरजीत व सुनील के अलावा लाइनमैन नरेश व पवन शामिल थे।

महिलाएं बोलीं- जीना दूभर हो गया है

छापा मार कार्रवाई के दौरान ऑफिस के सामने रह रही महिलाओं ने इसका विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि जब से यहां पर ऑफिस आया है तब से उनका जीना दुभर हो गया है। यहां के ऑफिस के कर्मचारी रोजाना उनको गंदी नजरों से देखते हैं। आज सुबह निगम के कर्मचारी शराब के नशे में उनके घरों में घुस गए। एक घर में कोई भी पुरुष नहीं था तो महिला सामने आई तब निगम की टीम ने उनके साथ बदतमीजी कर मार पिटाई की।

मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी।

जेई बोले- उनकी टीम से दुर्व्यवहार हुआ

वहीं इस बारे में निगम के जेई देशराज से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे रूटीन चेकिंग के लिए कॉलोनी में गए थे। महिलाओं के साथ उन्होंने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया, बल्कि उल्टा वहां पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने टीम के साथ मार पिटाई की।इस घटना के बाद कॉलोनी की महिलाएं अस्पताल में भर्ती हुई तथा उन्होंने अपना मेडिकल भी करवाया है।

खबरें और भी हैं…

.