अंबालाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
अंबाला में सुबह पौने 8 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके बाद से मौसम सुहावना हो गया।
हरियाणा में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है। अब मौसम ने फिर से मिजाज बदला है। अंबाला में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए दिखाई दिए। पौने 8 बजे हल्की फुहारों के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि,पौने घंटे बाद आसमान में सूर्य देवता की हल्की चमक दिखाई दी। मौसम की करवट बदलने से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है।
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढक कर 34 तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब 12 सितंबर तक अधिकतम 33-34 और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

अंबाला में सुबह लगभग एक घंटे तक बूंदाबांदी जारी रही।
मानसून में सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला में 1 जून से 8 सितंबर तक 814.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जोकि सामान्य 731.6 से 11 फीसदी ज्यादा है। अगर मानसून सीजन की बात करें तो 819.8 MM बारिश दर्ज की गई,जोकि सामान्य 722.5 से 13 फीसदी अधिक है।
.