सोनीपत में आज धारा 144, पुलिस अलर्ट: जलाभिषेक यात्रा बैन; शिव मंदिरों में सुबह से भारी भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के नारे

118
ख़बर सुने

सोनीपत35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) की जलाभिषेक यात्रा को लेकर हरियाणा के सोनीपत में पुलिस अलर्ट पर है। कुछ लोगों के यहां से नूंह जाने के इनपुट मिलने के बाद जिले भरे में धारा 144 लागू की गई है। मस्जिदों पर भी पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस सब तनातनी के बीच सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से महिलाओं व पुरुषों, युवाओं की कतार लगी हैं। विहिप की यात्रा पर पुलिस की नजर है।

नूंह में 31 जुलाई को हुई ब्रजमंडल यात्रा में सोनीपत से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। आज सोमवार को फिर से नूंह में ब्रजमंडल यात्रा का ऐलान किया गया है। इसको लेकर विहिप-सरकार में चल रही तनातनी का असर सोनीपत में देखने को मिला। यहां आज के दिन धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अफसरों को संबोधित करते हुए सीपी सतीश बालन।

जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अफसरों को संबोधित करते हुए सीपी सतीश बालन।

सोनीपत के पुलिस कमिश्नर सतीश बालन ने नूंह में किसी भी बाहरी व्यक्ति को जल अभिषेक करने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस प्रशासन लगातार समझने का प्रयास कर रहा है। पुलिस प्रशासन के पास शक्ति है और समझाने के बावजूद भी अगर नियमों की अवहेलना होगी तो पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने बताया कि सोनीपत में एक दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी प्रकार का कोई प्रोटेस्ट और यात्रा नहीं निकालने दी जाएगी। अपनी धर्म और आस्था को निभाने के लिए जलाभिषेक करने की इजाजत दी गई है।राजनीतिक और धार्मिक मुद्दा बनाकर किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई भी प्रयास नहीं होने दिया जाएगा।

खान कॉलोनी में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।

खान कॉलोनी में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।

दूसरी तरफ पुलिस ने मस्जिदों में सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। खान कॉलोनी, जहां कुछ दिनों से दो समुदाय के लोग आमने सामने हैं, वहां पर पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अफसरों ने रात को ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर जायजा किया। गोहाना व खरखौदा में भी पुलिस अलर्ट मोड मे है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

शिवालय में जलाभिषेक के लिए पहुंची महिलाएं।

शिवालय में जलाभिषेक के लिए पहुंची महिलाएं।

इस बीच सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिव भक्तों में उत्साह है। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की कतारें लगी हैं। हर हर महादेव, बम बम भोले के नारों से शहर के शिवालय गूंज रहे हैं। महिलाओं के अलाव युवा व बच्चे भी मंदिरों में भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस की नजर भी मंदिरों पर है।

खबरें और भी हैं…

.