पानीपत में कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर: ताऊ की मौत, भतीजा घायल; करनाल से सोनीपत जाते वक्त समालखा में हादसा

183

पानीपत8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक बाइक को पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों नीचे गिर गए। जिन्हें राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ताऊ को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजे को मामूली चोटें आने के चलते डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी।

करहंस फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह गांव पिचौलिया जिला करनाल का रहने वाला है। 15 जुलाई को वह बाइक पर अपने रिश्तेदार अजीत सिंह निवासी गांव अंगोन्ध जिला करनाल को लेकर सोनीपत के मुरथल के लिए चला था।

जब वे समालखा में करहंस फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। अजीत सिंह को काफी चोटें लगी थी, जिस कारण वह बेहोश हो गया। राहगीर दोनों को उठाकर समालखा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं…

.