यमुनानगर में अंबाला की विवाहिता पर अत्याचार: पीड़िता बोली- जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं; विरोध किया तो पति रेलवे लाइन पर बैठ गया

217

अंबाला15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के यमुनानगर में ससुरालियों द्वारा विवाहिता के साथ धर्म परिवर्तन के लिए जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद से आरोपी कभी दहेज तो कभी ईसाई बनने के लिए प्रताड़ित करते थे।

अंबाला निवासी युवती की शादी सिख रीति-रिवाज के अनुसार यमुनानगर के गुरविंद्र सिंह से हुई थी। ससुराल वाले शादी पहले से क्रिश्चियन बने हुए थे, लेकिन पहले इसकी भनक तक नहीं लगने दी।

जब उसके माता-पिता ने विरोध किया तो पति रेलवे लाइन पर जा बैठा। उन्होंने बड़ी मुश्किल से आरोपी पति को वापस बुलाया।

पीड़िता की शिकायत पर अब अंबाला पुलिस ने हरियाणा धर्मांतरण रोकथाम विधेयक-2022 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बारात वाले दिन ही दिखा दिए थे अपने रंग
बराड़ा के गांव सिवनमाजरा निवासी युवती ने शिकायत की कि 7 जनवरी 2021 को गांव महिलावाली (यमुनानगर) निवासी गुरविंद्र सिंह के साथ उसकी सिख रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई थी।

ससुरालियों ने शादी वाले दिन ही अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। विवाहिता के मुताबिक, बारात वाले दिन वे गोल्ड देने में थोड़ा लेट हो गए थे तो ससुराल वाले लड़ने-झगड़ने लगे थे। चाय-पानी पीने से भी इनकार कर दिया था। बारात वापस लेने जाने तक की धमकी दी।

भाई और पिता ने पांव में रखी अपनी पगड़ी
पीड़िता ने बताया कि उसके छोटे भाई और पिता ने अपनी इज्जत के लिए ससुरालियों के पांव में अपनी पगड़ी रखी। उसके बाद दूल्हे के मामा और नाना ने आरोपियों को समझाया था। उसके परिजनों ने शादी में दहेज न देने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से ज्यादा सोने के जेवर दिए थे। उसकी सास चरणजीत कौर, ससुर बलबीर सिंह, जेठ जसविंद्र सिंह प्रताड़ित करते थे। उसने डर के मारे किसी को नहीं बताया।

घर वालों ने सुनाया तो रेल की लाइन पर बैठ गया था पति
पीड़िता ने आरोप लगाए कि जब भी उसका पति गुरविंद्र सिंह विदेश से वापस घर आता था तो घरवालों के साथ मिलकर मारपीट करता था। 11 जनवरी को पति विदेश से वापस लौटा था। आरोपी पति ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया। यहां, जब उसके सास-ससुर ने धमकाया तो उसे छोड़कर चला गया।

वह वापस अपने घर आ गई। यहां उसका पति गांव सिवनमाजरा आया और गाली-गलौज करने लगा।

अमृतसर में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश
विवाहिता ने बताया कि 29 जनवरी को उसके पति ने फोन करके दोसड़का बुलाया। उसने कहा कि हम अमृतसर जाएंगे। वह अपने पति के साथ अमृतसर चली गई। यहां अगले दिन आरोपी पति जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने लगा। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले क्रिश्चियन बने हुए हैं।

आरोपियों ने शादी से पहले यह बात उन्हें नहीं बताई। आरोप लगाए कि शादी के बाद भी ससुराल वाले धर्म परिवर्तन के लिए जबरदस्ती करते थे। जब वह विरोध करती थी तो आरोपी मारपीट करते थे। आरोपी पति विदेश जाने की बात कह उसकी जिंदगी खराब करने की धमकी देता था। आरोपी पति उसके बाद विदेश भाग गया।

विवाहिता बोली-जान को खतरा, केस दर्ज
पीड़िता ने कहा कि उसे ससुरालजनों से जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी कभी भी उसके साथ कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस ने आरोपी पति गुरविंद्र सिंह, जेठ जसविंद्र सिंह, सास चरणजीत कौर, ससुर बलबीर सिंह के खिलाफ हरियाणा धर्मांतरण रोकथाम विधेयक-2022, धारा 498A,506,509 व 323 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

.