सड़क पर जा रही महिला को पकड़कर सरेआम किस करने लगा व्यक्ति, जानिए क्या है पूरा मामला

159

हरियाणा में बहुत हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सड़क पर जा रही एक महिला से एक अधेड़ आदमी सरेआम पकड़ कर किस करने लगा। महिला अचानक हुए वाकये से घबरा गई और शोर मचा दिया। उसने व्यक्ति को धक्का मार दिया और भागकर पुलिस को शिकायत दी। सबसे बड़ी बात ये है कि महिला उस व्यक्ति को पहचानती भी नहीं है कि उसने ऐसा बिहेव क्यों किया। मामला फरीदाबाद का है।

महिला थाना एनआईटी फरीदाबाद ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शीशपाल है जो फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है।  आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी ने राह चलती एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि सुबह वह गली से जा रही थी। उसी समय आरोपी उसी गली में सामने की तरफ से आ रहा था। आरोपी जब महिला के पास पहुंच गया तो वह महिला की तरफ आया और अचानक उसकी गर्दन को पकड़कर उसे चूमने की कोशिश करने लगा। महिला ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया और आरोपी को धक्का दे दिया और महिला पुलिस थाना में जाकर उसकी शिकायत की। महिला को व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।

पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां पर व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश करने लगी। आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज चेक की जिसमें आरोपी छेड़छाड़ करता दिखाई दिया। इसके पश्चात पुलिस टीम ने आरोपी के हुलिए से उसकी तलाश शुरू की। काफी समय की कड़ी मशक्कत के पश्चात पुलिस ने आरोपी को पर्वतीय कॉलोनी एरिया से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की आयु 43 वर्ष है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी डबुआ पाली रोड पर स्थित किसी कंपनी में लोहा गलाने का काम करता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल में भेज दिया गया।