फरीदाबाद में टोल प्लाजा पर स्टाफ से मारपीट: गदपुरी में कंट्रोल रूम में घुसे 2 बदमाश; कर्मचारियों से पैर पकड़वा मंगवाई माफी

123

फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

टोल प्लाजा पर मारपीट करते हुए युवक।

हरियाणा के फरीदाबाद के नेशनल हाईवे नंबर 19 स्थित गदपुरी टोल पर टोल प्लाजा के CRO, सेफ्टी इंचार्ज व एक स्टाफ के साथ मारपीट कर तीनों से पैर पकड़ कर माफी मंगवाने का मामला सामने आया है। बीती रात हुई इस घटना के बाद टोल के कर्मी काफी दहशत में है। फिलहाल इसकी शिकायत टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर और रामरतन भारद्वाज ने पुलिस से की है।

टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि रात को 2 अज्ञात बदमाश टोल प्लाजा के CRO इकबाल के केबिन में घुस गए। टोल सेफ्टी इंचार्ज अमर सिंह व एक अन्य स्टाफ के साथ उन्होंने मारपीट की। उन्होंने दबंगई दिखाते हुए उनसे पैर छुआ कर माफी भी मंगवाई।

प्रोजेक्ट मैनेजर रामरतन भारद्वाज ने बताया कि इस घटना की उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नरेन्द्र चौधरी ने बताया की बीती रात कंट्रोल रूम में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पास के ही पृथला गांव के रहने वाले प्रवीण और छोटू हैं।

खबरें और भी हैं…

.