जींद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के बीचों-बीच गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में एक महिला का गला सड़ा शव बहते हुए मिला है। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। मामले की सूचना सफीदों सिटी पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को किसी व्यक्ति ने नगर की हांसी ब्रांच नहर में एक शव बहता हुआ देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को बाहर निकालने के बाद पता चला कि यह शव एक 30-35 वर्ष की महिला का है और गली-सड़ी अवस्था में था।
कई दिनों से नहर में बहने का अनुमान
ऐसा आकलन किया जा रहा है कि शव पिछले कई दिनों से नहर के पानी में बह रहा है। महिला ने काले रंग का लोअर व लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। महिला के शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
.





