हिसार में युवक को 2 साल कैद की सजा: घर में घुसकर 15 साल की लड़की से की थी छेड़छाड़

152
ख़बर सुने

हिसार सिटी34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के हिसार में कोर्ट ने 15 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के एक मामले गिरफ्तार युवक को 2 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी का नाम दीपक है और वह मील गेट क्षेत्र का रहने वाला है। कोर्ट ने दीपक को 6 जुलाई को दोषी करार दिया था। केस एडीजे राजेश कुमार महत्ता की कोर्ट में चल रहा था।

बता दें कि 4 फरवरी 2021 को महिला ने एचटीएम थाना में केस दर्ज कराया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 4 फरवरी को घर पर अकेली थी। वह अपने काम पर गई थी। बाकी बच्चे स्कूल गए हुए थे। उनके मोहल्ले में रहने वाले दीपक नाम के युवक ने पहले तो उसकी बेटी को छत से बुरी नीयत से इशारे किए। इसके बाद घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी की। साथ ही बेटी का फोन छिनने की कोशिश की।

लड़की ने मौसी को दी जानकारी

उसकी बेटी भाग कर उसकी मौसी के घर चली गई। उसकी मौसी आई तो आरोपी युवक ने मौसी से गाली-गलौज की। जब वह घर आई तो उसकी बेटी ने आपबीती बताई। बेटी ने बताया कि आरोपित युवक उसका रास्ता रोक कर छेड़खानी करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित दीपक को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दीपक को 6 जुलाई को दोषी करार दिया था।

खबरें और भी हैं…

.