सोनीपतएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के सोनीपत में चोरी की 2 वारदातों में चोर कैश और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी की बड़ी वारदात भैंसवाल कला गांव में हुई, जहां चोरों ने कुल 2 लाख के गहने व 83 हजार रुपए नकद चुरा लिए। दूसरी वारदात में सोनीपत के सेक्टर 14 के घर ये चोर 65 हजार रुपए कैश व सोने के जेवर ले गए। दोनों वारदातों को लेकर पुलिस ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बेटा-बहू के पास दिल्ली गई थी महिला
भैंसवाल कलां गांव के विकास ने बताया कि वह पानीपत सरकारी अस्पताल में नौकरी करता है। उसकी पत्नी अनीता दिल्ली के अस्पताल मे है। वे दोनों दिल्ली में किराए के मकान में रहते हैं। उसकी मां जगमंदरी गांव भैंसवाल में अकेली रहती है। अब 3-4 दिन पहले उसकी माता बेटा बहू के पास दिल्ली आई थी।
कन्यादान के 83 हजार रुपए भी गए
पानीपत से दिल्ली जाते हुए गुरुवार को वह अपना घर संभालने भैंसवाल कला गांव गया तो घर ताला टूटा हुआ थ्ता। अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था। 5-6 जुलाई की रात को उसके घर में चोरी हुई है। विकास ने बताया कि उनके घर से चोर सोने की एक चेन 2 तोले, 3 अंगूठी करीब 1.5 तोला, 1 जोड़ी कानों की बाली (सभी गहने 4 तोला) चुरा ले गए। साथ में 83 हजार रुपए नकद भी ले गए। अप्रैल- 2023 में उसकी बहन की शादी थी और ये 83 हजार रुपए कन्यादान में मिले थे।
सेक्टर-14 में 2 मकानों में चोरी
सोनीपत के सेक्टर 14 में रहने प्रदीप कुमार ने बताया कि रात को उसके मकान के पिछले कमरे से चोर अलमारी में रखे 65 हजार रुपए, एक HMT घड़ी, सोने की 2 अंगूठियां चुरा कर ले गए। सुबह वे पिछले कमरे में गए तो अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोस में बात करने के बाद पता चला कि उसके पीछे के मकान में रहने वाले मोहित सपड़ा के घर से चोर गाड़ी,स्कूटी की चाबी ले गए।
पीछे के मकान से घुसे चोर
प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि चोर रात को उनके मकान में घुसे थे। छानबीन की गई तो पता चला कि चोर उनके पीछे बने मकान, जिसका मालिक मनोज रेलन है, के मकान से उतर कर उनके घर पहुंचे। यहां पिछले कमरे में रखी अलमारी को खंगाला। कैश और जेवर लेकर फरार हो गए। इस बीच मोहित सपड़ा के मकान में भी घुसे।
.