यमुनानगर में 24 घंटे का महा पड़ाव शुरू: लघु सचिवालय के बाहर विभिन्न जन संगठनों का धरना; कॉर्पोरेट भगाओ-देश बचाओ का नारा

175

यमुनानगरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

यमुनानगर में धरने पर बैठे किसान नेता और कर्मचारी।

हरियाणा के यमुनानगर में आज विभिन्न जनसंगठनों ने कॉर्पोरेट भगाओ देश बचाओ के नारे के साथ लघु सचिवालय मे महापड़ाव शुरू किया। यह 24 घंटे तक जारी रहेगा। ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने इस दौरान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन नेता संजू गुदियाण ने बताया कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनियनों के द्वारा किए जा रहे आंदोलनों की अनदेखी कर रही है, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष है।

पुरानी पेंशन की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, कौशल रोजगार निगम को भंग करना, विभागों की पुरानी वेतन विसंगतियों का समाधान करना जो कि सरकार की नीतियों के कारण और ज्यादा बढ़ती ही जा रही हैं आदि मांगों का समाधान तुरंत करने की जरूरत है। परन्तु विभागीय संगठनों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन के प्रति सरकार का रुख सुनवाई न करने का बना हुआ है।

महापड़ाव में शामिल कर्मचारी व अन्य।

महापड़ाव में शामिल कर्मचारी व अन्य।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा नियमित करण की कोई नीति नहीं बनाई गई है। सरकार ऐसी नीति बनाएं, जिसमें 2 साल से कार्यरत सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारी नियमित हो सकें। सभी प्रकार के छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले चुनावों में केंद्र व राज्य सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…

.