हाइलाइट्स
यह बेंटले की लिमिटेड एडिशन कार है.
इसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है.
यह इंडिया की सबसे महंगी कार है.
नई दिल्ली. ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी Bentley अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है. इस ब्रांड को दुनिया भर में कई महंगी लग्जरी कारों के लिए जाना जाता है. फिलहाल भारत में सबसे महंगी लग्जरी कार भी बेंटले ही है. हाल ही में बेंटले मल्सैन ईडब्ल्यूबी सेंटेनरी एडिशन को बेंगलुरु में देखा गया, जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है. यह खास लिमिटेड एडिशन मॉडल मल्सैन वी.एस. रेड्डी के पास है जो ब्रिटिश बायोलॉजिकल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
कार की हालिया तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कार क्रेजी इंडिया नाम के पेज पर शेयर की गई हैं. बेंटले मल्सैन ब्रिटिश ऑटोमेकर की फ्लैगशिप सेडान थी, हालांकि, अब इसे बंद कर दिया गया है. जब यह भारत में सेल पर थी, तो स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये थी. वी.एस. रेड्डी की यह लिमिटेड एडिशन मॉडल इंडिया की सबसे महंगी कार है.
यह भी पढ़ें : इंडिया की सबसे ‘लाडली’ एसयूवी, खरीदना है तो जल्दी करें, कम हो गया वेटिंग पीरियड
इंजन और पावर
यह लग्जरी कार 6.75-लीटर V8 इंजन से पावर्ड है, जो 506 हॉर्स पावर और 1020 एनएम का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम है. यह 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. यह कार 0-100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.5 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी मैक्सिमम स्पीड 296 kmph हो सकती है.
यह भी पढ़ें : चलता-फिरता 5 स्टार होटल ! शिखर धवन की लग्जरी कार देख कर आप भी कहेंगे, काश…
लग्जरी फीचर्स
इसके अलावा, इस कार में कम्फर्टेबल सीट्स भी दी गई हैं जो जिन्हें गर्म, ठंडा और हवादार किया जा सकता है. कार में पिछले हिस्से में सेंटर कंसोल के अंदर एक खूबसूरत पिकनिक टेबल भी दिया गया है. ईबीडब्ल्यू मॉडल में एक रियर सेंटर कंसोल भी है जिसका कंट्रोल ड्राइवर को मिलता है. चिल करने के लिए इसमें साइड और पीछे की खिड़कियों पर पर्दे भी दिए गए हैं.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 12:45 IST
.




