पूर्व मंत्री BJP नेता का राहुल गांधी पर वार: रामबिलास शर्मा बोले-उनमें इटली का DNA ज्यादा दिखाई देता है; राहुल कन्फ्यूज्ड पर्सन

66

रेवाड़ी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेवाड़ी में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।

हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी में इटली का डीएनए ज्यादा दिखाई देता है। राहुल गांधी कन्फ्यूज्ड पर्सन है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हैं। लेकिन नकल करने में भी वे अकल नहीं लगाते।

रामबिलास शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रेवाड़ी पहुंचे थे। वे सेक्टर-1 स्थित परिवार-पहचान-पत्र (PPP) के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से वार्तालाप के बाद पत्रकारों से भी बात की और देश-प्रदेश से जुड़े मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

सेक्टर-1 स्थित सतीश खोला के ऑफिस पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।

सेक्टर-1 स्थित सतीश खोला के ऑफिस पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा।

पंजाब सरकार पर साधा निशाना

रामबिलास शर्मा ने एसवाईएल के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार पर भी निशाना साधा। रामबिलास शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के हक में फैसला सुना चुका है। पंजाब सरकार संविधान का अपमान कर रही है। हरियाणा प्रदेश की तमाम पार्टियों के नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एसवाईएल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए।

क्योंकि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है। एसवाईएल के पानी से सबसे ज्यादा किसी इलाके को फायदा होगा तो वह दक्षिणी हरियाणा को होगा। पंजाब सरकार को बड़े भाई का फर्ज अदा करते हुए तुरंत एसवाईएल का निर्माण कार्य शुरू कराने में सहमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल बनने से हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बोले-केजरीवाल 200% झूठ को 200% कॉन्फिडेंस से बोलते है

इस दौरान रामबिलास शर्मा ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 200% झूठ को 200% कॉन्फिडेंस से बोलते हैं। उनकी पंजाब सरकार ने कांग्रेस के एक विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार के मामले में उनका एक मंत्री बर्खास्त हो चुका है। दिल्ली के दो बड़े मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सलाखों के पीछे है। अब तीसरे नेता भी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि घोटाला करने वालों की जगह जेल में होगी। इस दौरान उनके साथ डा. सतीश खोला भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…

.