पानीपत में राजमिस्त्री की हत्या: मुंह पर चोटों के निशान, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, रोहतक का रहने वाला था

83

पानीपत14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक की शिव कॉलोनी का निवासी था धर्मवीर।

हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पेशे से राजमिस्त्री सोमवार सुबह अपने कमरे में लहूलुहान पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां पहुंच कर देखा कि राजमिस्त्री के मुंह पर चोटें मारी हुई थी। जिससे उसकी मौत हुई है। मौके पर सभी कार्रवाई करने के बाद शव को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

एक माह से रहता था पानीपत
मृतक की पहचान धर्मवीर पुत्र रामफल निवासी शिव कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है। जोकि पिछले करीब एक माह से पानीपत में जाटल रोड, दोनों नहरों के बीच में धर्म कांटे के पास कमरे में रहता था।

वह यहां राजमिस्त्री का काम करता था। बीती रात को उसे अज्ञात हमलावरों ने चोटें मारकर मौत के घाट उतार दिया। अज्ञात हमलावरों की पहचान कर धरपकड़ में पुलिस की टीमें जुट गई हैं। जिसमें सीआईए, थाना पुलिस, साइबर एक्सपर्ट शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

.