नूंह में एक साथ जलीं 4 चिताएं: पिता और 3 बच्चों का अंतिम संस्कार; हत्या कर पत्नी प्रेमी संग हुई थी फरार

82

नूंह6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के नूंह जिले के गांगोली गांव में पिता और 3 बच्चों की हत्या के करीब 30 घंटे बाद रविवार को मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद गांव के श्मशान घाट में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। चार चिताओं को एक साथ जलता देख मौजूद लोगों का दिल दहल उठा।

वहीं, फिलहाल पुलिस को आरोपी मीना का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मुख्य आरोपी मीना की तलाश में जुटी हुई है। कुछ दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई जानकारियां पुलिस को मिलेंगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई और तेज होगी।

वहीं, गांगोली में चार चिताओं के अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री एवं नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद भी शामिल हुए। जिन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि इस जघन्य अपराध के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन से इस ओर तीव्र कार्रवाई की बात करेंगे। विधायक ने मृतक जीतसिंह के पिता डालचंद को हिम्मत देते हुए कहा वो परिवार के साथ हैं। जहां भी जरूरत पड़ेगी साथ खड़े होंगे

श्मशानघाट में मौजूद ग्रामीण।

श्मशानघाट में मौजूद ग्रामीण।

मृतक जीतसिंह की दूसरी पत्नी है मीना
गांगोली गांव में पति और 3 बच्चों की हत्या मामले की मुख्य आरोपी मीना मृतक जीतसिंह की दूसरी पत्नी है। आरोपी मीना का मायका पलवल जिले की होडल तहसील का गांव गोडोता है। जीत सिंह व मीना की शादी 13 साल पहले हुई थी। इससे पहले जीतसिंह पलवल जिले के गांव सहदेव के नंगला में ब्याहा था। शादी के बाद किसी कारण पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पीड़ित परिवार का दुख बांटते विधायक आफताब अहमद।

पीड़ित परिवार का दुख बांटते विधायक आफताब अहमद।

जिसके चलते जीतसिंह उसके पिता डालचंद व माता कुछ दिन जेल काटकर आए, लेकिन इस मामले में दोनों पक्षों में फैसला होने के चलते कोर्ट द्वारा सभी को बरी कर दिया। इसके बाद जीतसिंह की मीना से शादी हुई और दो बेटे व एक बिटिया हुई।

श्मशान घाट में मृतक के बुजुर्ग पिता का ढांढस बंधाते हुए विधायक आफताब अहमद।

श्मशान घाट में मृतक के बुजुर्ग पिता का ढांढस बंधाते हुए विधायक आफताब अहमद।

पति-प्रेमी सहित 6 लोगों पर हुई FIR
बता दें कि नूंह के गांगोली गांव में शनिवार सुबह 7 बजे जीत सिंह उर्फ बंटा को फंदे पर लटका पाया और उसके 3 बच्चे बेटा खिलाड़ी (12), बेटी राधिका (10) और बेटा प्रियांशु (7) बेड पर मृत मिले। जिनके मुंह से झाग व खून निकल रहा था। जबकि, घटना के दौरान बच्चों की मां मीना गायब मिली। इस चारों मौत के लिए परिजनों ने पत्नी मीना को जिम्मेदार ठहराया।

इसके बाद परिजनों ने मीना, उसके प्रेमी रोहित निवासी गांव रीगन (फिरोजपुर झिरका) सास-ससुर, साले सहित 6 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पति और 3 बच्चों की हत्या कर भागी पत्नी:नूंह में व्यक्ति घर में फंदे पर लटका मिला; मासूमों को जहर देकर मारा

हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह एक साथ 4 मौतों से पूरा क्षेत्र दहल गया। व्यक्ति जहां फंदे पर लटका हुआ था वहीं, उसके 3 बच्चे बैड पर मृत पड़े थे। घटना के बाद से बच्चों की मां गायब है। परिवार के लोगों का आरोप है कि महिला ने अपने पति और बच्चों की हत्या की है। (पढ़ें पूरी खबर…)

खबरें और भी हैं…

.