हिसारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
उच्चत्तर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा महाविद्यालयों में प्राचार्यों की पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान 28 एसोसिएट प्रोफेसर्स को प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया। इसमें राजकीय कॉलेज हिसार से पांच एसोसिएट प्रोफेसर्स को पदोन्नत किया है।
कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ. स्नेहलता ने बताया कि कॉलेज से डॉ. सतपाल सिंह वाणिज्य विभाग, डॉ. रमेश आर्य वाणिज्य विभाग, डॉ. विवेक सैनी जंतु विज्ञान विभाग, डॉ. सीमा वनस्पति विज्ञान विभाग और डॉ. सतबीर सिंह सांगा शारीरिक शिक्षा विभाग को पदोन्नति सूची में शामिल किया है।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपमाला लोहान ने बताया कि 9 अगस्त को शिक्षा सदन मुख्यालय, पंचकूला में महाविद्यालय से पदोन्नत हुए सभी प्रोफेसर्स ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
.