कुरुक्षेत्र में हड़पे 5 लाख रुपए: विधानसभा में क्लर्क की नौकरी लगवाने का दिया था झांसा; 10 लाख में हुआ था सौदा

219

कुरुक्षेत्र22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मामले की जानकारी देते हुए ​​​​​​​रकबीर सिंह।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा विधानसभा में नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने क्लर्क लगवाने के नाम एडवांस रकम ली थी, मगर आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। इस एवज में आरोपी ने 10 लाख रुपए मांगे थे। पैसे लेने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता की कॉल तक उठानी भी बंद कर दी।

गांव नगला के रकबीर सिंह ने बताया कि 3 साल पहले जनवरी 2021 को उसका दोस्त बलजीत सिंह निवासी मामू माजरा उसे पैराकीट पिपली में मिला था। वह अपने दोस्त के साथ अपने भतीजे हर्षदीप सिंह को नौकरी लगवाने की बात कर रहा था। उसी समय दोस्त के साथ आए सतिंद्र निवासी सुभरी जिला अंबाला ने बताया कि चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में उसका जानकार है। वह उसके भतीजे को क्लर्क लगवा देगा।

रुपए ट्रांसफर करने के कागजात।

रुपए ट्रांसफर करने के कागजात।

आरटीजीएस से खाते में भेजी रकम

नौकरी लगवाने की एवज में उससे 10 लाख रुपए मांगे। इसमें 5 लाख एडवांस देना तय हुआ था। उसने दो बार में आरटीजीएस करके आरोपी के अकाउंट में पांच लाख रुपए भेजे थे। तब आरोपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका काम हो जाएगा, मगर तीन महीने बाद भी उसका काम नहीं हुआ।

भतीजा कर रहा मजदूरी

पैसे लेने के बाद आरोपी ने उसकी कॉल उठानी भी बंद कर दी। वह आरोपी के घर गया तो आरोपी वहां से फरार गया। नौकरी नहीं मिलने के बाद अब उसका भतीजा मजदूरी कर रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सतिंद्र के खिलाफ IPC की धारा 406 और 420 के तहत FIR दर्ज कर ली।

खबरें और भी हैं…

.