कुरुक्षेत्र में शहीद उधम सिंह जयंती समारोह: CM मनोहर बोले- 21 साल बाद विदेशी धरती पर लिया था देश का बदला

139

कुरुक्षेत्र14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र में CM मनोहर लाल।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 205 करोड़ की लागत से बनने वाले ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। वहीं पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस योजना नहीं है। विपक्ष पार्टियां अभी बैठक और संगठनों के मुद्दे में ही उलझे हैं।

कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम मनोहर लाल।

कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम मनोहर लाल।

उधम सिंह ने आगे बढ़ाई आजादी की लौ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्त महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। इसके लिए सरकार सहयोग करती है। शहीद उधम सिंह ने आजादी की लौ को आगे बढ़ाने का काम किया।

उधम सिंह द्वारा बचपन में ही एक संकल्प लिया गया था। जिसको उन्होंने 21 साल तक अपने अंदर दबा के रखा। बाद में विदेश की धरती पर जाकर देश का बदला लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल की कंबोज धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपए और कुरुक्षेत्र की कम्बोज धर्मशाला के लिए 21 लाख 76 हजार 76 रुपए की घोषणा की।

शहीद उधम सिंह जयंती कार्यक्रम में उपस्थित जन।

शहीद उधम सिंह जयंती कार्यक्रम में उपस्थित जन।

भाजपा का पन्ना प्रमुख से लेकर ऊपर तक संगठन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मणिपुर को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार हमेशा तैयार रहती है विपक्ष को आगे पीछे कुछ मिल नहीं रहा है। आज तक विपक्ष अपना संगठन तो तैयार कर नहीं पाई । लेकिन भाजपा सरकार के नीचे पन्ना प्रमुख से लेकर ऊपर तक पूरा संगठन खड़ा है और हमेशा तैयार भी रहता है।

खबरें और भी हैं…

.