करनाल में बाढ़ का कहर जारी: कुंजपुरा ऐरिया के गांवों से उतरा पानी, अब बीमारियों का संकट गहराया

207

करनाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव नबीपुर में कटाव को बंद करते प्रशासनिकअधिकारी।

हरियाणा के जिले करनाल के गांवों में कही पर बाढ़ की स्थिति के बाद बीमारियां अपने पांव पसार रही है तो कही पर यमुना का कटाव शासन व प्रशासन के लिए सिरदर्द बन हुआ है। प्रशासन उत्पन्न हो रही इन परिस्थितियों से निपटने के प्रयास में लगा हुआ है। हालांकि बाढ़ का पानी भी इन्द्री के बाद अब कुंजपुरा एरिया के गांवों से भी उतर रहा है अभी घरौंडा व कुंजपुरा क्षेत्र के केवल 8 ही गांव बाढ़ के पानी की चपेट में है।

बड़ा गांव में लगे मेडिकल कैंप का दृश्य।

बड़ा गांव में लगे मेडिकल कैंप का दृश्य।

वहीं इस समय यमुना अपने पूरे उफान पर चल रही है लालूपुरा व नबीपुर में यमुना स्टड से कई एकड़ अंदर तक कटाव कर चुकी है। कटाव को रोकने के लिए एनएफएल और थर्मल पानीपत से पत्थर के डंपर मंगवाए गए है। ताकि यमुना में हो रहे कटाव को तरह से रोका जा सके। विधायक ने बताया कि हरियाणा में कही पर भी पत्थर नही मिल रहे थे ऐसे में पानीपत NFL व थर्मल से संपर्क किया गया था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब डंपर आने शुरू हो गए है।

अधिकारियों पर विधायक की फटकार

यमुना कटाव को रोकने के इंतजामों को लेकर विधायक हरविंदर कल्याण में अधिकारियों के प्रति नाराजगी नजर आई। उन्होंने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और किसी भी तरीके से कटाव की स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। दो दिन से रात को भी यमुना में कटाव को रोकने का कार्य चल रहा है। विधायक ने कहा है कि आपदा की परिस्थिति में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

DC अनीश यादव से बाढ़ को लेकर बातचीत करते विधायक।

DC अनीश यादव से बाढ़ को लेकर बातचीत करते विधायक।

बढ़ रहा है पानी का लेवल

अगर लालूपुरा, खजराबाद व नबीपुर की बात करे तो यहां पर पानी का लेवल बढ़ा है क्योंकि पहाड़ो में लगातार बारिश हो रही हैं। कटाव को रोकने के लिए प्रयास जारी है और मशीनरी व लेबर लगी हुई है। लेकिन कटाव को अबतक कम नहीं किया जा सका।

पानी उतरा लेकिन बीमारियों ने घेरा डालना शुरू किया

इंद्री, कुंजपुरा इलाके में भले ही बाढ़ की स्थिति से निजात मिली हो लेकिन जहां पर पानी घट रहा है वहां पर बीमारियों ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कम्पो का दौर शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव जाकर मेडिकल कैंप लगा रही है। ताकि लोगों को बाढ़ के बाद आने वाली बिमारियों से बचाया जा सके।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों में जमी यमुना की रेत।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों में जमी यमुना की रेत।

रान्दौली पुल में आई दाररें

वही दूसरी ओर दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला रान्दौली पुल घसने लगा है और दरारें भी आनी शुरू हो गई है। ऐसे में दर्जनों गांवों के लोगो के लिये बड़ी परेशानी खड़ी हो चुकी है। अब हालात कुछ और ही हो सकते है। वाहन चालकों के कहना है कि यदि जल्द ही पूल की सुध नही ली गई तो हालात बिगड़ सकते है ।

खबरें और भी हैं…

.