अंबाला में पंजाब के व्यक्ति से लूटपाट: महिला ने लिफ्ट लेकर बातों में उलझाया; सुनसान जगह ले जा पति संग दिया वारदात को अंजाम

208

अंबाला41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल में आरोपी हुई धुनाई।

हरियाणा के अंबाला में महिला ने बाइक चालक से पहले लिफ्ट मांगी और फिर पेट दर्द का बहना बना अपनी बातों में फंसाया। महिला बाइक चालक को हाईवे से कच्चे रास्ते की तरफ ले गई। यहां, पति के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परविंद्र सिंह पंजाब के जिला पटियाला के गांव पीपल मंगोली का रहने वाला है।

वारदात में परविंद्र सिंह की गर्दन और बाजू पर चाकू लगा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ लूट व अटैंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपती की पहचान गांव सिंघवाला निवासी प्रिंस उर्फ सोनू लाल और उसकी पत्नी पिंकी के रूप में हुई है।

उधर, गुरुवार को वारदात के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे आरोपी दंपती के साथ पीड़ित पक्ष द्वारा मारपीट की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में आरोपी की जमकर धुनाई की गई। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और पुलिस कर्मचारी को बीच-बचाव करना पड़ा। सदर थाना के SI जय भगवान ने सोनू लाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, अस्पताल में हुए हमले पर SI ने कहा कि इस मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस कार्रवाई करेगी।

आरोपी के साथ अस्पताल की गई मारपीट।

आरोपी के साथ अस्पताल की गई मारपीट।

महिला ने टोल प्लाजा के पास मांगी थी लिफ्ट
जानकारी के मुताबिक, गांव पीपल मंगोली (पंजाब) निवासी परविंद्र सिंह अंबाला सिटी में मजदूरी करता है। गुरुवार सुबह परविंद्र अपनी बाइक पर अंबाला आ रहा था। सुबह साढ़े 11 बजे घघर पुल (टोल प्लाजा) के पास एक महिला (पिंकी) ने लिफ्ट मांगी। पिंकी ने कहा कि अंबाला सिटी तक जाना है। पिंकी बाइक पर बैठ गई और फिर बहाना बनाया कि उसके पेट में दर्द हो गया है।

पिंकी ने झोपड़ी तक छोड़ने की कही थी बात
महिला ने परविंद्र को कहा कि उसकी झोपड़ी देवी नगर बांधा के पास है। महिला ने अपनी झोपड़ी तक छोड़ने की बात कही। परविंद्र ने बताया कि वह रोंग साइड पुल के नीचे से बाइपास से सर्विस रोड से जा रहा था। उसने महिला के कहने से बाइक कच्चे बांध की तरफ मोड़ ली और यहां रास्ता बंद होने के कारण उसने बाइक को रोक लिया।

बाइक पर आया पिंकी का पति प्रिंस
इसी बीच, पीछे से एक बच्चे को लेकर युवक (प्रिंस) बाइक पर आया। आरोपी ने बच्चा अपनी पत्नी को पकड़ा दिया और परविंद्र को बोला कि जो कुछ है निकाल दे। वरना जान से हाथ धो बैठेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इतने में युवक ने अपनी जेब से एक चाकू निकाला। उसने डर के चलते अपनी जेब से 850 रुपए निकालकर दे दिए। आरोपी उससे मोबाइल भी मांगने लगा, जब उसने मना किया तो चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। दूसरा वार करने लगा तो चाकू बाजू पर लगा। यही नहीं, युवक ने लातों से भी उसके ऊपर हमला किया।

सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो कुछ लोग वहां आने लगे। आरोपी युवक उक्त महिला को अपने साथ बाइक पर बैठा फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को फोन करके अस्पताल पहुंचाया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर धारा 394, 307 व 34 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…

.