अंबाला36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के अंबाला में शातिर चोर बंद पड़े मकानों में दिन दहाडे सेंध लगा रहे हैं। परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीछे से चोर अलग-अलग 3 जगह से लाखों रुपए के जेवर ले उड़े। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला कैंट की बैंक कॉलोनी एकता विहार में यशपाल गुप्ता के घर चोरी हो गई। उसकी पत्नी 24 अगस्त को सुबह किसी काम से मोहाली गई थी। शाम साढ़े 5 बजे वापस लौटकर देखा तो अलमारी व घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। देखा तो अलमारी से लाखों रुपए के जेवर और कैश गायब मिला।

बाजार आया था परिवार, 1 घंटे में चोरी
वहीं, सूर्य नगर बोह निवासी जसवंत सिंह का परिवार 20 अगस्त को तोपखाना बाजार आया हुआ था। पीछे से दोपहर 2 से 3 बजे के बीच में चोर उसके घर घुस गया। जब वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों अलमारियां खुली पड़ी थी। घर के ताले टूटे पड़े थे। घर से चांदी के जेवर 4 जोड़े कंगन, 2 चैन, 2 जोड़ी पाजेब, सोने की 2 अंगूठी, 25 हजार रुपए कैश समेत अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स चोरी हुए मिले। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रिश्तेदारी में गई महिला के घर भी लगाई सेंध
उधर, अंबाला सिटी के गांव हमायुपुर में रिश्तेदारी में गई महिला के घर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। नीरू ने बताया कि गुरुवार की शाम 6 बजे वह अपने घर से नत्यो खेड़ा अपनी रिश्तेदारी में गई थी। यहां से अगले दिन सुबह 5 बजे वापस घर लौटे। देखा तो गेट काताला लगा हुआ था। किसी ने दीवार के ऊपर से होकर घर का दरवाजा व ताला तोड़ रखा था।
.