अंबालाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बादल छाए रहने के साथ चल रही ठंडी हवा।
हरियाणा के अंबाला जिले में मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है। सुबह हल्के बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम खुशनुमा है और लोग भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह हुई 14.4MM बारिश दर्ज की गई।
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम के बदलते रूप से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी लुढकर 25 डिग्री तक आ गया।

सामान्य से 47 फीसदी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला में एक से 28 जुलाई तक 569.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 386.5 मिलीमीटर से 47 फीसदी ज्यादा है। 21 से 27 जुलाई तक अंबाला जिले में कुल 63.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज गई, जो सामान्य 70.5 से 10 फीसदी कम है। अगर हरियाणा की बात करें तो 295 मिलीमीटर यानी 55 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।
गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 जुलाई को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।
हरियाणा में कहां-कहां यलो अलर्ट
29 जुलाई को समूचे हरियाणा में यलो अलर्ट है। 30 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल को छोड़कर अन्य भी जिलों में यलो अलर्ट है। 31 जुलाई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, कैथल करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में यलो अलर्ट है। 1 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला समेत 12 जिलों में और 2 अगस्त को समूचे हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
.