प्रेमी बार- बार संबंध बनाकर महिला को देता था धमकी, परेशान होकर प्रमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या

682
ख़बर सुने

जयपुर- करधनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पुलिस को गुमराह किया और बोली कि गले में फंदा लगाकर खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने तो फंदे से लटका देख नीचे उतार दिया था। लेकिन एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या करने का खुलासा होने पर पर पुलिस ने अनुसंधान के बाद गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Tarn Taran family murder: 25-yr-old son killed four before being murdered  by his own brother | Cities News,The Indian Express

डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया कि मूलत: गोविंदगढ़ के ढोडसर हाल बैनाड़ रोड स्थित फकीरा नगर निवासी सुभाष कुमावत की मुंह, नाक और गला दबाकर हत्या की गई। हत्या करने के मामले में फकीरा नगर निवासी विनोद कंवर को गिरफ्तार किया है। दो वर्ष से विनोद कंवर और सुभाष कुमावत के संबंध थे। सुभाष भी विनोद कंवर के बगल वाले मकान में किराए से रहता था। महिला का पति काम पर चला जाता था, उसके पीछे से दोनों के संबंध बन गए।

500+ Suicide Pictures & Images | Download Free Photos on Unsplash

पति बाहर जाता और सुभाष जबरन बुलाता

एडिशनल डीसीपी रामसिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पति जब भी घर से बाहर जाता, तभी सुभाष घर पर आ जाता और उससे जोर जबरदस्ती करता। उसके वीडियो भी बना लिए थे। इनकार करने पर आरोपी खुद मरने और महिला को मारने की धमकी देता। एक माह से सुभाष ने अति कर दी थी।

हत्या के बाद काम पर चली गई

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि 6 मार्च को पति काम पर चला गया और सुभाष घर पर आ गया। वह जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। उसने इनकार कर दिया तो उनमें कहासुनी हो गई। झगड़ते हुए सुभाष के कमरे में चले गए। सुभाष बैड पर लेटा था, तभी उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुभाष के गले पर महिला के नाखून के निशान भी मिले। शव को घसीटकर उसके कमरे की खिड़की के पास लिटा दिया, जिससे खिड़की से लटककर आत्महत्या करना समझा जाए। बाद में वह फैक्ट्री में काम पर चली गई। दोपहर में घर आई फिर काम पर चली गई। शाम को घर लौटी, तभी उसका पति भी घर आया। सुभाष का कमरा खुला देख पति ने चाय पीने के लिए उसको आवाज लगाई। जबाव नहीं आने पर वहां जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ढोडसर निवासी सुभाष के भाई सुनील को हत्या की जानकारी मिली, तब इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।