प्रेमी संग भागी महिला ने लगाई फांसी: किराए पर रहने लगी, चौथे दिन फंदे पर लटकी मिली

257
ख़बर सुने

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में 37 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पंजाब के बरनाला की रहनी वाली थी। वह प्रेमी के साथ फरार होकर घरौंडा पहुंची थी। उसके पति ने प्रेमी 26 वर्षीय गगनदीप पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घरौंडा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब आगे की जांच पंजाब पुलिस करेगी।

बरनाला निवासी सतीश ने बताया कि ‌वह मजदूरी करता है। 18 साल पहले खनौरी निवासी प्रवीन कौर के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके दो लड़के हैं। बड़ा लड़का 17 साल का है, जबकि दूसरा लड़का 15 साल का है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। 10 दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। पहले उसने और पूरे परिवार-रिश्तेदारों ने प्रवीन की तलाश की। जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी।

पति का आरोप- प्रेमी ने की पत्नी की हत्या

बीते कल उसके साले ने उसको फोन करके जानकारी दी। उसके साले के पास पुलिस ने फोन किया था। इसके बाद वह करनाल पहुंचा। यहां पर आने के बाद बताया गया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। साथ ही पता चला कि उसे गगनदीप बहकाकर लाया था। 4 दिनों से घरौंडा में किराए पर रह रहे थे। इसके बाद गगनदीप ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी।

पंजाब पुलिस करेगी आगे की जांच

घरौंडा पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बरनाला निवासी सतीश ने उन्हें शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसने पंजाब पुलिस को शिकायत दी हुई है। आगे की कार्रवाई पंजाब पुलिस करेगी। पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जैसी ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी, पंजाब पुलिस को भेज दी