तांत्रिक ने किया 21 साल की लड़की से रेप, जानिए क्या है पूरा मामला

302

मध्य प्रदेश के उज्जैन से 21 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने जादू-टोने के चक्कर में युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।  21 साल की पीड़िता मानसिक तौर पर कमजोर है। उसकी मां दिमाग तेज कराने के लिए अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मां को बहाने से कमरे से बाहर निकाला दिया और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

tamilnadu man killed his daughter after tantrik advice him : तांत्रिक के  कहने पर पिता ने दी बेटी की बलि - Navbharat Times

पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी दिमाग से थोड़ी कमजोर है। इलाज के लिए देवास के एक व्यक्ति से उसने संपर्क किया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है। जब वो अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई तो उसने बताया कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया है। यह बोलकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। वो बेटी के ठीक होने का इंतजार करती रही।

सगी बहन से कई साल करता रहा दुष्कर्म, अब मलेशिया जा कर राज न खोलने की दे रहा  है धमकी - rape case

पीड़िता की मां का आरोप है कि कमरे में उनकी बेटी को नशे की गोलियां खिलाकर बेसुध किया, फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही लड़की को होश में आने के बाद ठीक होने का हवाला भी दिया। होश आने पर लड़की ने पूरी घटना अपनी मां को बताई और उसके होश उड़ गए। तुरंत ही इसकी शिकायत थाने की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया