करनाल: देवरानी से हुआ झगड़ा तो पिंकी ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त- जाने पूरा मामला

152
ख़बर सुने

दिल्ली की पिंकी ने लगाई फांसी:15 साल पहले हुई थी शादी, दो दिन पहले पति और सुबह देवरानी से हुआ झगड़ा
करनाल जिले के नगला फार्म में दिल्ली की 40 वर्षीय पिंकी ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। 2 दिन पहले पति और सुबह देवरानी के साथ झगड़ा हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने पति, देवरानी समेत ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी फोन पर पुलिस को दी गई। सूचना देने पर मृतका की बहन को धमकी भी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूप में रखवाया है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मृतका की मां ने बताया कि कल उसने पहले जमाई के साथ बातचीत की। बेटा लड़ाई दंगा होता रहता है। मेरे पे तो तुम्हारी लड़ाई मिटती नहीं। वो बोल्या इसको समझा दो। मैने उसे फोन पर समझाया। गुस्सा ढिल्ला हो जाएगा। दो दिन मेरे पास आ जा। उसकी देवरानी ने उसको फैसला लेने के लिए कहा। शराब पीकर आया। तो उसके बेटी ने उसको समझाना चाहा था। आज सुबह सुसाइड किया। वो कपड़े धो रही थी। दूसरी गाली दे रही थी। दोनों के बीच कहासुनी हुई। कपड़े छोड़कर उसकी बेटी अंदर घुस गई। छोटी बेटी के पास फोन करके उसको भेजा। जाकर देखा तो उसकी बेटी लटके मिली।
धर्मेंद्र ने बताया कि मेरी बहन की शादी की यहां पर शादी हुई है। एक लड़की को पहले मार दिया था। उसको कैंसर बताया था। जो आज मरी है। संड़े को उसे मारा-पिटा था। सुबह फिर से उसके साथ लड़ाई की। उसकी बेइज्जती की। प्रताड़ित किया। जब दूसरी लड़की ने फोन किया तो उसको भी धमकी दी। हमें भी पुलिस केस करने पर धमकी दी गई है। मेडिशन कंपनी में काम करते थे। 15 से 17 साल पहले शादी हुई थी। फांसी लगाकर सुसाइड किया। उसकी सुसराल जनों ने उसको परेशान करके फांसी लगाने के लिए मजबूर किया है।
छोटी-मोटी कहासुनी हर घर में होती है
ससुराल पक्ष के नगला फार्म के ओमप्रकाश ने बताया कि आज 11 बजे पता चला कि फांसी लगा ली है। यहां आने पर पता चला कि आईसीयू में है। जब वे 12 बजे के करीब पहुंचे तो यहां पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घर पर झगड़े की कोई बात उन्होंने नहीं सुनी। हर घर में छोटी-मोटी कहासुनी तो चलती रहती है।