हरियाणा के पानीपत शहर की सैनी कॉलोनी में एक महिला प्राकृतिक कारणों से मां नहीं बन पाई। जिसके चलते शादी के 7 साल बाद ससुरालियों ने महिला के पति को ननद की ननद के साथ भगा दिया। इतना ही नहीं, ससुरालियों ने महिला को भी ससुराल से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद महिला ने एसपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया।
एसपी को लिखित शिकायत दी गई। एसपी के आदेशों पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सास-ससुर और पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह सैनी कॉलोनी की रहने वाली है। उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के 7 साल बाद महिला मां न बन सकी। जिस कारण उसके सास-ससुर और मेरा पति आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 11 मार्च को उसका पति प्रदीप सास-ससुर की मिलीभगत से उसकी ननंद की ननंद के साथ भाग गया था।
जिसको महिला ने 16 मार्च को पकड़ लिया था। महिला का कहना है कि 19 मार्च को फिर से उसकी ननंद और उसके पति ने मिलकर प्रदीप को फिर से कही भागने में मदद की है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही महिला को धमकी दी कि उससे उनका जो भी बिगड़ता हो, वह बिगाड़ लें। महिला अब ससुराल से निकाली जा चुकी है व उसे उसके पति का कोई भेद नहीं लग पा रहा है।