दो सगे भाइयों में विवाद एक को उतारा मोत के घाट, जानिए क्या है पूरी खबर

184

हरियाणा के भिवानी जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां के गांव गारनपुरा खुर्द में बीती रात तीन सगे भाइयों में विवाद हो गया। दो भाइयों ने अपने बड़े भाई और भाभी के सिर में चटनी बनाने वाला सोटा मारकर हत्या कर दी। दोनों भाइयों ने अपने बड़े भाई और भाभी पर हमला करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया और उपचार के अभाव में दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में यह झगड़ा हुआ है।

मृतक व्यक्ति की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। मामला बुधवार देर रात का है। गारनपुरा खुर्द गांव में तीन भाइयों राजेंद्र, सुरेश व रोहताश के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया।

गारनपुरा निवासी महिला मरमण के तीन लड़के क्रमशः राजेंद्र, सुरेश व सबसे छोटा रोहताश है। महिला ने शिकायत में बताया कि बड़ा लड़का राजेंद्र शादीशुदा था। सुरेश व रोहताश अविवाहित हैं। महिला ने बताया कि राजेंद्र व उसकी पत्नी अलग मकान में रहते हैं। वहीं रोहताश व सुरेश हमारे साथ रहते है। बुधवार को राजेंद्र व रोहताश भात में गए थे। रात्रि के समय दोनों शादी से वापस घर लौटे थे।

दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान रोहताश व राजेंद्र की आपस में कहासुनी हो गई। सुरेश व रोहताश दोनों भाइयों ने मिलकर बड़े भाई राजेंद्र व भाभी काजल के दोनों हाथ बांधकर चटनी वाले सोटे से सिर में चोट मारी। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया। महिला मरमण ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आस पड़ोस के लोगो को आवाज भी दी। काजल व राजेंद्र के सिर व मुंह से काफी खून निकल रहा था। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसी आ आ गए।

महिला ने बताया कि तब तक काफी देर हो चुकी थी। सिर मे लगी चोटों  के कारण पुत्रवधू काजल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर सुरेश व रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार की रहने वाली थी 40 वर्षीय मृतका काजल

सुरेश व रोहताश जब राजेंद्र के साथ झगड़ा व गाली गलौच कर रहे तो काजल ने बीच बचाव किया। काजल ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने काजल पर हमला कर दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि सुरेश और रोहताश दोनों हर रोज शराब पीने के आदी हैं और शराब पीकर झगड़ा करते थे।

तीनों भाइयों का आपस मे झगड़ा हो गया था। इसमें राजेंद्र व उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी तोशाम