CM मनोहर लाल पहुंचे करनाल: कहा- अब यमुना का पानी नहीं घुसेगा गांवों में; प्रशासन अलर्ट, नुकसान का मुआवजा मिलेगा

168

करनाल39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

हरियाणा में करनाल के वार्ड नंबर 8 और 18 में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम है। जिसको लेकर शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री करनाल पहुंचें। जहां उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। यमुना के बढ़ते जलस्तर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

अगर पानी का लेवल बढ़ता है तो वह अब गांव के भीतर नहीं आएगा। अधिकारियों से बातचीत में सामने आया है कि जो बांध बनाए गए है उन्हीं के अंदर पानी रहेगा और बाहर नहीं आएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जिसका नुकसान हुआ है सरकार की तरफ से उनको मुआवजा जरूर मिलेगा।

करनाल पहुंचे CM मनोहर लाल।

करनाल पहुंचे CM मनोहर लाल।

11 तारीख से प्रकोप जारी
उन्होंने कहा कि बाढ़ का प्रकोप 11 तारीख से जारी है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। छह जिले यमुना और छह जिले घग्गर नदी के साथ साथ वाले प्रभावित हुए है। सिरसा और फतेहाबाद जिला में अभी राहत नहीं है बाकि अन्य जिलों में राहत मिल चुकी है। सिरसा और फतेहाबाद के काफी गांवों में अभी पानी खड़ा हुआ है।

पहले एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाता था, लेकिन अबकी बार दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उम्मीद है यह पानी भी यमुना से निकल जाएगा। पहाड़ों में होने वाली बारिश का असर यमुना जैसी नदियों पर होता है। बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया गया है। जहां पर जानी नुकसान तो नहीं है, लेकिन खेतों में पानी भरा हुआ है। अगर यह पानी उतर जाता है तो 31 जुलाई तक दोबारा बिजाई हो जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.