देवर-भाभी ने किया सुसाइड: 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते घर से हुए थे फरार, दोनों ट्रेन के आगे कूदे

262
ख़बर सुने

हरियाणा के करनाल जिले के गांव गोगड़ीपुर निवासी 27 वर्षीय अमन व 34 वर्षीय परमजीत ने शान-ए-पंजाब गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले 12 दिनों से दोनों ही घर से फरार थे। सोमवार सुबह परिजनों को मौत का पता चला। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोगड़ीपुर गांव निवासी राय सिंह ने बताया कि अमन और परमजीत दोनों ही रिश्ते में देवर-भाभी हैं। परमजीत की 12 साल पहले मनोज के साथ शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। अमन की शादी नहीं हुई है। कुछ दिनों पहले अमन-परमजीत घर से फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर 15 दिन बाद परिजन घर ले आए। परमजीत अपने बच्चों के पास रह रही थी और अमन को गांव से भगा दिया गया था।

अब दोबारा 12 दिन पहले से वे लापता हो गए थे। सोमवार सुबह एक किसान का फाेन आया कि प्रकाश का लड़का अमन ट्रेन के नीचे आ गया है। उसने बताया कि साथ में एक महिला भी है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो अमन और परमजीत दोनों के शव थे। दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर ली है।

50 फीट की दूरी पर मिले दोनाें के शव

सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे मीमो मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर दो शव मिले हैं। एक युवक व एक महिला का शव है। युवक की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड से पता चला कि अमन गांव गोगड़ीपुर निवासी है। महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई। सुसाइड केस है। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जाएगा। शान-ए-पंजाब के आगे कूद कर दोनाें ने जान दी है। फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।