BJP-JJP गठबंधन को लेकर दो परिवार आमने- सामने: बीरेंद्र सिंह बोले; JJP के पास वोट नहीं- दिग्विजय का जवाब, वे फ्रस्ट्रेड हो गए

180

हिसार29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चौधरीर बीरेंद्र सिंह।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने गठबंधन को लेकर एक बार फिर से जजपा को घेरा है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा की 10 में से 9 सीटें भाजपा ने लाखों वोटों से जीती है। केवल रोहतक सीट पर मार्जन कम था। 2 लोकसभा सीटों की जीत का मार्जन देश में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा। इसलिए गठबंधन का सवाल तो तब है कि जब आपको किसी से लाभ होगा।

समाज का एक वर्ग भाजपा को हराना चाहता था

गठबंधन करने पर हरियाणा की सीटें 10 से 11 तो हो नहीं सकती और इसके तहत 2 से 3 सीटें किसी को देनी पड़े। जजपा के पास वोट ही नहीं है। उसे जो वोट मिला था, वो दो तरह का था। समाज का एक वर्ग जो भाजपा को चुनाव में हराना चाहता था।

उनका यह भी मत था कि 6 फुट से ऊपर का जवान है, उसमें हराने की क्षमता ज्यादा हो। इसलिए वे ओमप्रकाश की चौटाला की पार्टी को छोड़कर लंबे जवान के साथ लग गए। वह वोट नहीं था। आज उनके पास ही वोट नहीं है, वो भाजपा को क्या दिलवाएंगे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

बीरेंद्र सिंह की फ्रस्ट्रेशन दिखती है

भाजपा नेता चौ बीरेंद्र सिंह के एक बयान के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर कोई नेता पार्टी लाइन से हटकर अपनी पार्टी पर ही सवाल उठाता है तो यह उनकी फ्रस्ट्रेशन को दर्शाता है। बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन मजबूत है और यह जारी रहेगा।

बतां दे कि भाजपा और जजपा गठबंधन को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार इसे तोड़ने के पक्ष में है। हाल ही में बरवाना में हुई भाजपा की रैली में भी मंच से जजपा से छुटकारा पाने की पार्टी को सलाह दे दी।

दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला

उचाना सीट को लेकर दोनों के बीच बयानबाजी हो चुकी है। दोनों ही परिवार इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। अभी तक पांच बार दोनों परिवार चुनावी मैदान में एक दूसरे के सामने ताल ठोंक चुके हैं। जिसमें तीन बार बीरेंद्र सिंह का परिवार व दो बार चौटाला परिवार चुनाव जीता है।

खबरें और भी हैं…

.