AAP के चंडीगढ़ स्टूडेंट विंग में 5 पदाधिकारी: नवलदीप को CYSS के चेयरमैन और संजीव चौधरी को प्रधान पद का जिम्मा

175

चंडीगढ़32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ के लिए अपने यूथ विंग- छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इसमें पांच सदस्यों को पदाधिकारी और दो लोगों को प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने यूथ विंग को सक्रिय करना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए छात्र नेताओं की अहम भूमिका निभाई थी।

नई टीम में देवेंद्रजीत सिंह लाडी को CYSS की चंडीगढ़ यूनिट का प्रभारी और परमिंदर सिंह गोल्डी को सह-प्रभारी बनाया गया है।

2024 के चुनाव पर फोकस
AAP ने नए पदाधिकारियों में नवलदीप सिंह को CYSS की चंडीगढ़ विंग का चेयरमैन और संजीव चौधरी को प्रधान बनाया है। इसी तरह सुमित राहुल को इलेक्शन इंचार्ज, पारस रतन को जनरल सेक्रेटरी और नवदीप चौधरी को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया।

पार्टी की ओर से इन नियुक्तियों को लेकर लेटर जारी किए जाने के बाद प्रधान बने संजीव चौधरी ने बताया कि उन्होंने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की सोच से प्रेरित होकर पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को चंडीगढ़ सीट पर जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। वह छात्र राजनीति में AAP को मजबूत करेंगे।

नए पदाधिकारियों में शामिल संजीव चौधरी, सुमित राहुल और पारस रतन कानून की स्टडी कर रहे हैं। जबकि नवलदीप सिंह और नवदीप चौधरी पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की और से चंडीगढ़ CYSS के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जारी किया गया लेटर।

आम आदमी पार्टी की और से चंडीगढ़ CYSS के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जारी किया गया लेटर।

खबरें और भी हैं…

.