हिसार में बस में चढ़ रहे इंजीनियर की जेब कटी: 5 हजार रुपए के साथ ATM कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स उड़ाए

115

हिसार28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव मोहम्मदपुर रोही फतेहाबाद निवासी अमरीक सिंह

हरियाणा में हिसार में सिरसा जाने के लिए बस में चढ़ एक इंजीनियर की जेब कट गई। जेब कतरे 5 हजार रुपए निकाल ले गए। उसने शोरमचाया, लेकिन शातिर भीड़ का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि वह सरवोकाल कंपनी में इंजीनियर है। अपने घर से कंपनी के काम से हांसी गया था। वापस अपने घर मोहम्दपुर रोही जा रहा था। हिसार बस अड्डा पर आया और सिरसा की बस का इंतजार कर रहा था। रात 8 बजे बस आई तो बस में पिछली खिड़की से चढ़ने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिए। इसके साथ ही जेब से पर्स में रखे UCO BANK, PNB BANK ATM, SBI ATM और CARDET CARD और पत्नी मीनाक्षी का आधार कार्ड व DL भी ले गया। मोटरसाइकिल की आरसी भी निकाल ली।

शातिर भागने लगा तो मचाया शोर
अमरीक सिंह ने बताया कि उसको जेब कटने का आभास हो गया था। उसने भाग रहे जेब कतरे को देख कर शोर मचाया। भीड़ ज्यादा होने के कारण वह उसे पकड़ नहीं पाए और शातिर भीड़ का फायदा उठा कर वहां से गायब हो गया। उसे घटना की शिकायत बस अड़ा पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जेबकतरे की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

.