रोडवेज कर्मी पर हमला करने के आरोप में युवक काबू, अन्य की तलाश

104

यमुनानगर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यमुनानगर| रोडवेज जीएम ऑफिस के अधीक्षक और उनकी पत्नी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने शर्मा गार्डन निवासी कर्ण को काबू किया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। यमुना गली निवासी राजन कुमार ने शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अम्बाला रोडवेज जीएम के ऑफिस में अधीक्षक है। 29 सितंबर को जब वह घर पर था तो बाहर से जोर से आवाज आई। उसने और उसकी पत्नी ने घर के बाहर आकर देखा कि चार युवक कार में आए। उनमें एक कमल था। वह कार एक्सपर्ट की दुकान पर काम करता था। आरोपियों ने उन पर गमला फेंक दिया और उसमें उन्हें चोट लगी। उसकी कार भी तोड़ दी। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

.