चंडीगढ़ में सरकार-किसानों की मीटिंग आज: अंबाला अनाज मंडी में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी; बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने पर अड़े

133

अंबाला23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनाज मंडी अंबाला सिटी में धरना देते किसान।

हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसान अंबाला सिटी अनाज मंडी में धरने पर बैठे हैं। सरकार ने आज किसानों को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। चंडीगढ़ लघु सचिवालय में होने वाली इस मीटिंग में 5 किसान नेताओं का शिष्टमंडल जाएगा, लेकिन किसानों के साथ मीटिंग में सरकार की ओर से कौन उपस्थित होगा, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है। किसानों के मुताबिक, उन्हें सिर्फ मीटिंग का निमंत्रण दिया गया है, यह नहीं बताया गया कि किसके साथ उनकी मीटिंग होगी।

आर-पार की लड़ाई का ऐलान
किसानों के शिष्टमंडल में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी, करनाल से जगजीत सिंह औलख, किसान-मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष सुरेश कौथ, पगड़ी संभाल जट्‌टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान और सुखविंदर सिंह औलख पेहवा शामिल होंगे। किसान नेताओं का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो किसान आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।

सड़क पर ही बैठ गए थे किसान।

सड़क पर ही बैठ गए थे किसान।

चंडीगढ़ कूच का था ऐलान, पुलिस ने रोक लिया
किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर 22 अगस्त को चंडीगढ़ कूच करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही धरपकड़ शुरू कर दी थी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत 100 से अधिक किसान नेताओं को हिरासत में लिया था। यही नहीं, शंभू बॉर्डर समेत चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया था। मंगलवार को दिनभर किसान और पुलिस-प्रशासन के बीच नोंक-झोंक चलती रही।

बॉडी और टायर में फंसने से किसान की टांग कटी
चंडीगढ़ कूच करने वाले एक किसान की ट्रैक्टर के टायर में फंस जाने से टांग कट गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी टांग ट्रैक्टर के टायर और लोहे की बॉडी के बीच आ गई और जब तक ट्रैक्टर के ब्रेक लगते, वह बुरी तरह कट गई। जिस किसान की टांग कटी, उसका नाम रविंद्र है और उसकी उम्र 30 साल है। घायल किसान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं…

.