हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 1.5 MM रिकॉर्ड, अगस्त में 62% कम बरसात; उमस कर रही परेशान

127

चंडीगढ़10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र चार जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में अब तीन दिन लगातार बारिश के आसार बने हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में सूबे में कुल 1.5 MM बारिश ही रिकॉर्ड की गई। जून और जुलाई के मुकाबले अगस्त में बादल रूठे रहे।

सामान्य तौर पर अगस्त में 108 MM बारिश होती है, लेकिन एक से 22 अगस्त तक सिर्फ 40.8 MM बारिश हुई जो 62 प्रतिशत कम है।

उमस कर रही परेशान
बारिश के बाद भी सूबे में उमस लोगों को खासा परेशान कर रही है। खासकर रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में यह सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है। सिरसा की रात सबसे ज्यादा गर्म रही, यहां का मिनिमम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी की एक वजह यह भी है कि रात में हवा के नहीं चलने से भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

78% हो चुकी मानसून बारिश
हरियाणा में मानसून का 78% कोटा पूरा हो चुका है। मानसून सीजन में अब तक 358.6 MM बारिश हो चुकी है। यह 312.6 MM से करीब 15% ज्यादा है। मानसून सीजन में हरियाणा में 460 MM बरसात होती है। अगस्त में बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है। 22 अगस्त तक सूबे में बिजली की डिमांड 30.13 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।

अगस्त में ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में अगस्त में बारिश कम होने के कारण मौसम गर्म रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में औसत तापमान 23°C से 34°C बीच रहेगा। अमूमन हरियाणा में अगस्त के महीने में औसतन 15 से 22 दिनों की बारिश होती है, लेकिन इस बार मौसम में आए बदलाव के कारण कम ही बारिश हुई है।

खबरें और भी हैं…

.