नारनौल में पिंजरे में फंसा एक और तेंदुआ: भेड़-बकरियों को उठाया; भैंस को किया जख्मी, भयभीत ग्रामीणों को बड़ी राहत

144
ख़बर सुने

नारनौल37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिंजरे के अंदर से पंजे चला रहा तेंदुआ।

हरियाणा के नारनौल में वाइल्डलाइफ व वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक और तेंदुआ फंस गया है। इससे पहले 21 फरवरी को भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। अब जो तेंदुआ पकड़ में आया है वह पहले वाले से ज्यादा लंबा चौड़ा है। वहीं गत दिवस गांव मुकंदपुरा के पास अरावली क्षेत्र में बसी ढाणी चिरागपुर में एक भैंस को भी तेंदुए ने जख्मी कर दिया था।

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।

गांव मुकुंदपुरा में एक माह से तेंदुए का खौफ बना हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ उनके गांव से रात को भेड़- बकरी और कुत्ते उठा ले जाता है। वही अन्य बड़े जानवरों पर भी हमला करता है। जिसके कारण ग्रामीण भयभीत थे। उन्होंने गांव के खेतों की ओर भी जाना बंद कर दिया था। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी थी। सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ वह वन विभाग की टीम ने वहां पर दो पिंजरे लगवाए थे।

इनमें से एक पिंजरे में गत 21 जुलाई को एक तेंदुआ फंस गया था। फंसने के बाद वाइल्डलाइफ की टीम ने इसको फिरोजपुर झिरका छुड़वा दिया था। लेकिन गत सोमवार 24 जुलाई को ग्रामीणों ने फिर से गांव के नजदीक बनी पहाड़ी पर एक और तेंदुआ देखा।

तेंदुए की दहाड़ से गूंजा इलाका।

तेंदुए की दहाड़ से गूंजा इलाका।

इस पर ग्रामीणों ने फिर से वाइल्ड लाइव विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग ने पूर्व में लगाए गए पिंजरे में फिर से बकरी बांधी। इस बारे में गत रात्रि को एक अन्य तेंदुआ फस गया। जिसको सुबह ग्रामीणों ने पिंजरे में फंसा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।

खबरें और भी हैं…

.