चंडीगढ़ में लैपटॉप कंपनी को जुर्माना: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल ने 48,500 में खरीदा था; ठीक नहीं चला

225

चंडीगढ़24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लैपटॉप में खराबी पर जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को 10 हजार का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में खरड़ निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल केजी शर्मा ने शिकायत की थी। फोरम ने 6 हजार हैरेसमेंट और 5 हजार कोर्ट खर्च के तौर पर देने को कहा।

लीगल नोटिस पर कंपनी ने जवाब नहीं दिया
फोरम को दी शिकायत में केजी शर्मा ने बताया कि उन्होंने 18 नवंबर 2021 को 48500 रुपए में कंपनी का लैपटॉप खरीदा था। जो सही से नहीं चला। उसमें बार-बार परेशानी आ रही थी । इस संबंधी उन्होंने 26 मार्च 2022 को कंप्लेंट की थी और 18 अगस्त 2022 को फर्म को लीगल नोटिस भेजा था। लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया। उपभोक्ता अदालत ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निजी फर्म को यह जुर्माना लगाया है। जो कि उसे एक महीने के अंदर भुगतान करना होगा।

किताब लिखने के शौकीन है कर्नल
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल केजी शर्मा ने बताया कि उन्हें किताब लिखने का शौक है। वह पुराने अपने लैपटॉप से किताब लिखते थे। लेकिन उसमें समस्या आ रही थी । इसी कारण उन्होंने नया लैपटॉप खरीदा था। नया लैपटॉप खरीदने के बाद भी उन्हें अपनी किताब लिखने में देरी हुई थी। इसी वजह से उन्होंने कंपनी को लीगल नोटिस भेजा था।

खबरें और भी हैं…

.