पंचकूला में घग्गर में फंसे 8 लोग: मछली पकड़ने गए थे, NDRF ने रेस्क्यू किए; बचाए गए लोगों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल

203

पंचकूला8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पंचकूला जिले घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए 8 लोग बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें प्रशासन और NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। नदी में टापू पर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बचाए गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। दरअसल, रविवार सुबह सेक्टर-25 और 26 के साथ लगती घग्गर नदी में कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए गए थे। उसी दौरान बारिश होने के कारण पानी का बहाव तेज हो गया और सभी नदी में टापू पर फंस गए। सभी लोग अभी सुरक्षित हैं।

रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। बता दें कि इससे पहले सुबह लोगों ने पानी के बहाव में कार समेत फंसी महिला को रेस्क्यू किया था। वह बच गई, लेकिन उसकी कार बह गई।

खबरें और भी हैं…

.