कैथल में घर में घुस कर महिला से रेप: पति गया था बाहर; विरोध करने पर तानी पिस्तौल, दो पर FIR

205

कैथल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के कैथल के राजौंद क्षेत्र में पिस्तौल की नोक पर विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला थाना में दी गई शिकायत में राजौंद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह मंगलवार रात के समय अपने घर पर अकेली थी। उसका पति भी बाहर गया था। उस समय अमन और उसका एक अन्य साथी घर की दीवार कूदकर घर में घुसा। इसके बाद उसने जबरन पिस्तौल की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किय। जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में महिला थाना कैथल की प्रभारी गीता देवी ने बताया कि आरोपी अमन व उसके एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है।

.