हिसार में तीन घरों में चोरी: कूलर में डाली नशीली दवाई; चोर 40 तोले सोना, दो नाली बंदू और 40 कारतूस लेकर फरार

169
ख़बर सुने

हिसार2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर में दाखिल होते हुए चोर।

हरियाणा में हिसार में बुधवार अल सबह सुंडावास गांव में चोरी हो गई। चोरी तीन घरों से सोने और चांदी के आभूषण सहित 12 बोर की बंदूक व 40 कारतूस भी ले गए। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी बरामद कर लिए है। साथ ही मकान मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। चोरी की घटनाएं अल सुबह 1 बजे से लेकर तीन बजे के बीच हुई।

गांव सुंडावास के सरपंच ने बताया कि पांच चोरों का एक गिरोह गांव में दाखिल हुआ। चोरों ने पहले दाताराम के घर पर चोरी की। बाहर आंगन में दाताराम और उसकी पत्नी सो रहे थे। जबकि छत पर उसके बेटे का परिवार सो रहा था। चोरों ने आंगन में चल रहे कूलर में नशीली दवाई मिलाई।

इसके बाद घर से करीब 40 तोले सोना और 6 किलो चांदी ले गए। इसके बाद चोर महा सिंह कड़वासरा के घर में घुसे और चांदी का नारियल और आधा तोला सोना ले गए। तीसरे घर पूनम चंद नंबरदार के घर से चोर दो नाली बंदू और 40 कारतूस ले गए।

दीवार फांदते हुए चोर।

दीवार फांदते हुए चोर।

सीसीटीवी में बनियान और कच्छे में दिखाई दिए चोर

सीसीटीवी में पांच आरोपी दिखाई देते हैं। उन्होंने बनियान और कच्छा पहले हुए है। एक और आदमी दीवार फांद कर घर में घुसता है। उसके बाद वह गेट को खोलकर बाकी साथियों को अंदर बुलाता है। उनके हाथों में लोहे की रेड है। इसके बाद वे घर में दाखिल हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं…

.