हिसार में गर्भवती महिला की मौत: मायके वालों का पति पर जहर देने का आरोप, सिविल अस्पताल में हंगामा

128
ख़बर सुने

हिसारएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक महिला रीना की फाइल फोटो।

हिसार में अग्रोहा की चौहान कॉलोनी में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि करंट से मौत हो गई। दूसरी और महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी मौत जहर देने से हुई है। पहले भी उसे मारने का प्रयास किया था। महिला दो से तीन महीने की गर्भवती है और उसके दो लड़कियां भी हैं।

दोनों पक्षों के लोग सिविल अस्पताल में पहुंचे तो टकराव की स्थिति बन गई। मृतका की पहचान रीना के रूप में हुई है।

पत्नी की मौत के बाद बार-बार बेहोश हो रहा पति।

पत्नी की मौत के बाद बार-बार बेहोश हो रहा पति।

ससुराल पक्ष का कहना है कि उनकी बहू रीना पानी भर रही थी तो बिजली की तार से उसे करंट लगा था। सास जीरी लगाने जा रही थी। घर पर कोई नहीं था। करंट लगने के बाद जब उसे अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

करंट लगने की कोई सूचना नहीं दी: मायका पक्ष
वहीं मायके पक्ष का कहना है कि हमें बेटी की मौत की सूचना दी गई। करंट लगने की कोई सूचना नहीं दी। बेटी को पहले उसके पति ने पीटा और उसे जहर पिला दिया। फिर जब वह मर गई तो उसकी सास ने उसे जाकर बताया कि रीना की मौत हो गई है। महिला का पति पहले भी जेल जा चुका है। उनका दामाद अय्याश किस्म का आदमी है।

खबरें और भी हैं…

.