हिसार में इनसो का स्थापना दिवस आज: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला करेंगे संबोधित, पंजाबी और हरियाणवी सिंगर भी आएंगे

223

हिसारकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रैली स्थल।

हिसार में इनसो का आज 21 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला शामिल होंगे। साथ ही कई पंजाबी, हरियाणवी सिंगर भी आएंगे। कार्यक्रम को लेकर इनसो से जुड़े छात्र अनाज मंडी में पहुंचना शुरू हो गए हैं।

अजय सिंह ने की थी इनसो की स्थापना
इनसो छात्र संगठन की स्थापना अजय सिंह चौटाला ने इनेलो में रहते हुए की थी। अजय सिंह के बाद दिग्विजय चौटाला को इनसो की कमान मिली। इनलो से अलग होने के बाद भी इनसो को दिग्विजय चौटाला ही संभाले हुए है। हालांकि अब उन्होंने इनसो का अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। लेकिन इनसो के अधिकतर फैसले वे ही लेते हैं।

खबरें और भी हैं…

.