हांसी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उमरा गांव में राशन डिपो पर रिकॉर्ड चेक करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
हरियाणा के हांसी के गांव उमरा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने राशन डिपो पर रेड की। जांच के दौरान डिपो पर 2 क्विंटल 45 किलो आटा ज्यादा मिला। पुलिस ने डिपो धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद टीम ने राशन डिपो पर रेड की थी।
सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि रामायण गांव के डिपो की सप्लाई पहले बंद की हुई थी। जिसको अब उमरा गांव के दलबीर सिंह के डिपो से सप्लाई दी जा रही थी। शिकायत के आधार पर सीएम उड़नदस्ते ने बुधवार को डिपो पर छापा मारा। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नरेंद्र अहलावत ने बताया कि रामायण गांव का यह डिपो उमरा गांव के दलबीर सिंह के डिपो के साथ अटैच है।

उमरा गांव में राशन डिपो में रखा राशन।
POS मशीन के रिकॉर्ड में 27 क्विंटल 10 किलो आटा
सीएम उड़नदस्ते की कार्रवाई के दौरान जब डिपो में रखे राशन की जांच की तो काफी अनियमितता पाई गईं। वजन करने पर खुलासा हुआ कि POS मशीन के रिकॉर्ड से अधिक आटा व चीनी रखी हुई थी। POS मशीन के अनुसार डिपो पर 27 क्विंटल 10 किलो आटा होना चाहिए था। जबकि, वहां पर 29 क्विंटल 55 किलो आटा मिला। यहां 2 क्विंटल 45 किलो आटा ज्यादा मिला। वहीं, 6 किलो चीनी ज्यादा मिली।
.